Acharya Shri's Chaturmas 2008 is going on in Shri Digamber Jain Sarvodaya Tirth , Near Housing Board,Huda Sector - 2, Palwal , Dist : Faridabad , Haryana. Contact : Rakesh Jain (09466285505) , Sheetal Jain (09416406436)

महामृत्युजंयी विधान का महाआयोजन श्री जैन मन्दिर सर्वोदय तीर्थ (श्री नशिया जी) में ५ अक्टूबर २००८ को किया जा रहा हैं सभी धर्म प्रेमी पधारें ।
   Guru Vandna
 

गुरूदेव दया करके, मुझे अपना बना लेना ।

मैं शरण लही तेरी,चरणों में जगह देना ॥

करूणा निधि नाम तेरा, करूणा को जगाओ तुम ।

                                                  गुरूदेव दया करके .....................

सोये हुये भाइयो को, हे नाथ जगा दो तुम ।

भटके हुये राही को, सत्य मार्ग दिखाओ तुम ॥

मेरी नाँव भँवर में डोले, उसे पार लगा देना ।

गुरूदेव दया करके ...........................

तुम सुख के सागर  हो, निर्धन के सहारे हो ।

इस मन में समायें हो, मुझे प्राणों से प्यारे हो ॥

नित माला जपूं तेरी, नही दिल से भुला देना ।

          गुरूदेव दया करके ............................

कपटी हूँ पापी हूँ, पर दास तुम्हारा हूँ ।

घरबार छोड़ प्रभु मैं, जीवन में अकेला हूँ ॥

दुख का मारा हूँ मैं, मेरा दर्द मिटा देना ।

                    गुरूदेव दया करके......................................

मैं शान्ति सिन्धु का सेवक हूँ, तेरे चरणों का चेरा हूँ ।

नही नाथ भुला देना,  इस जग में अकेला हूँ ॥

रख लेना लाज मेरी,    मेरी बिगडी बना देना ।

                    गुरूदेव दया करके .................................

 
 
Copyright © 2007, www.acharyagyanbhushan.com
All Rights Reserved. Site designed and maintain by www.acharyagyanbhushan.com